राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत करमा ब्लॉक के बच्चों ने किया एक्सपोजर विजिट

 राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत करमा ब्लॉक के बच्चों ने किया एक्सपोजर विजिट



(खबर सूत्र - राज मौर्य)



राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत करमा ब्लॉक के 100 बच्चों ने एक्सपोजर विजिट किया जिसके अंतर्गत बच्चों को डाइवर्सिटी पार्क हाथीनाला, रिहन्द बाँध तथा आदित्य विड़ला मंदिर रेनुकूट का भ्रमण किया।बेसिक शिक्षा विभाग के इस योजना के अंतर्गत सर्वप्रथम सभी विद्यालयों में विज्ञान, सामान्य अध्ययन व सम सामयिक से सम्बंधित एक परीक्षा कराई गई जिसमें से प्रत्येक विद्यालय से सर्वश्रेष्ठ 3 बच्चों को ब्लॉक स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान परीक्षा में प्रतिभाग कराया गया जिसमें लगभग 150 बच्चों ने प्रतिभाग किया।उक्त परीक्षा में टॉप 100 बच्चों को विभाग के योजना के अनुसार उनके उत्साह, ज्ञान व अभिरुचि बढ़ाने के लिए एक्सपोजर विजिट कराया गया।डाइवर्सिटी पार्क में बच्चों ने विभिन्न प्राकृतिक चीजों वे बारे में जाना तथा विभिन्न प्रकार के खेलों का आनंद लिया।एआरपी राजकुमार मौर्य व राधेश्याम पाल ने बच्चों को रिहन्द बाँध पर बच्चों ने पानी से बिजली बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताया तथा उसकी उपयोगिता के बारे में समझाता जिसे बच्चों ने बहुत उत्साह व रोचकता के साथ सुना और जाना।उसके रिहन्द डैम के बांध पर भ्रमण किया।उसके बाद बच्चों ने रेनुकूट में स्थित आदित्य बिड़ला मंदिर का भ्रमण किया।बच्चों के लिए यह भ्रमण बहुत ही ज्ञान वर्धक, जिज्ञासा पूर्ण और कल्पना को वास्तविक रूप से जानने के अवसर के रूप में रहा।इस एक्सपोजर विजिट में संतोष पाण्डेय, बिजेंद्र सिंह, मानवेन्द्र सिंह पटेल, अनुपमा सिंह, स्मिता पाल, सीमा कुमारी, छाया सिंह, सरोज सिंह, दीपक सिंह, श्यामलाल, संजय कुमार, धनिता, राजेश कुमार सिंह, रविकांत, रविन्द्र शिक्षकों सहित 100 बच्चों ने प्रतिभाग किगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ